फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six nominations by the third day

तीसरे दिन छह ने किया नामांकन

Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six nominations by the third day
तीसरे दिन छह ने किया नामांकन
िधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशियों सहित छह लोगों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर तीसरे दिन कुछ गहमागहमी दिखी। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष में दाखिल हुए, और नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम दिखा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर अब प्रत्याशियों की सरगरमी धीरे-धीरे बढ़ रही है। गुरुवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल हुआ। सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी पुत्र मुहम्मद न्याज ने नामांकन दाखिल किया। वह मूल रूप से कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा चंदननपुरा के रहने वाले हैं। इनके नामांकन को लेकर सपा कार्यकर्ता कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक एक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। हालांकि यहां से सपा प्रत्याशी सिर्फ अपने प्रस्तावक को लेकर ही अंदर घुसे। वह पिछला चुनाव में भी सदर सीट से लड़ चुके हैं। इसके अलावा लोक गठबंधन पार्टी से रमेश सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से श्रीराम सोनकर पुत्र दूधनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के शाहगढ़ के निवासी हैं। मधुबन विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक उमेशचंद पांडेय पुत्र विश्वनाथ ने नामांकन दाखिल किया। वह मूल रूप से हाजीपुर-कल्यानपुर घोसी के रहने वाले हैं। यह पिछले दो बार से मधुबन विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे हैं। इनके अलावा आनंद कुमार ने राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी से नामांकन दाखिल किया। वह मूल रूप से फैजुलल्लाहपुर कोपागंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी देवप्रकाश राय पुत्र दीपनरायन निवासी सहरोज ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर गुरुवार को सभी पार्टी के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कलेक्ट्रेट की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर विधानसभा क्षेत्र का कलेक्ट्रेट में अलग से नामांकन कक्ष एवं वहां पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्तों का बैरिकेंटिंग कर प्रबंध किया गया था। सभी द्वारों पर इंस्पेक्टर एवं सब इंसपेक्टर के साथ भारी संख्या में फोर्स की व्यवस्था की गई थी ताकि प्रत्याशी किसी भी सूरत में अपने प्रस्तावकों के सिवाय किसी अन्य के साथ न घुसने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed