फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six firms had purchased codeine-containing cough syrup worth Rs 11.50 crore.

Ghazipur News: छह फर्माें ने 11.50 करोड़ की खरीदी थी कोडीनयुक्त कफ सिरप

Wed, 26 Nov 2025 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six firms had purchased codeine-containing cough syrup worth Rs 11.50 crore.
गाजीपुर। जिले में छह फर्माें ने 11.50 करोड़ की कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद- फरोख्त की, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। करीब तीन वर्षों से यह खेल किया जा रहा था। लखनऊ से जब उच्चाधिकारियों का पत्र मिला तब जिम्मेदारों की तंद्रा टूटी और आनन-फानन में छह दिनों तक सत्यापन का कार्य किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद फर्मों के साथ संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच करने की बात बताकर जिम्मेदार पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले के छह फर्मा ने 782800 बोतल कफ सिरप झारखंड के हटिया रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से खरीदा था। जांच के दौरान मौके पर कोई फर्म उपलब्ध नहीं पाया गया। खरीदी गई कफ सिरप का अनुमानित मूल्य 11.50 करोड़ है। कोडिन नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधि है, इसका उपयोग चिकित्सकीय प्रयोग के लिए चिकित्सक के परामर्श पर किया जाता है। इसका क्रय-विक्रय फर्मों द्वारा किया जाना एवं इससे संंबधित अभिलेख रखना एवं कम्पीटेंट अथारिटी के मांगे जाने पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। बावजूद फर्मों द्वारा कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। आंकड़ों के मुताबिक तीन वर्षों से सिरप की खरीदारी की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में अंश मेडिकल एजेंसी ने 117000 शीशीयां कप सिरप खरीदी थीं। जबकि वित्तीय वर्ष 2024- 25 में राधिका मेडिकल एजेंसी ने 79000, मौर्या मेडिकल एजेंसी ने 49800,नित्यांश मेडिकल एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 238000 और वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 में 50000, शुभम फार्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 174000 शीशीयां कफ सीरप खरीदी थीं। जबकि अंश मेडिकल एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 117000, 2024- 25 में 24000, 2025- 26 में 57500 और स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 142000, वित्तीय 2025- 26 में 50000 कफ सिरफ की शीशीयां खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed