फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six devotees died and 44 injured in seven road accidents in Ghazipur

UP: महाकुंभ... दिल दहला देंगे ये हादसे, हमेशा के लिए मां-बाप से बिछड़े मासूम; तस्वीरें देख फफक पड़े परिजन

Sun, 23 Feb 2025 10:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में सात सड़क हादसों में कुल छह लोगों की माैत हो गई। वहीं, 44 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के शिकार मासूम भी हो गए। उनके माता-पिता की माैत हो चुकी है।

विज्ञापन
Six devotees died and 44 injured in seven road accidents in Ghazipur
अर्जुन और डाॅ. सोनी की फाइल फोटो, दोनों अपने बच्चों के साथ हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जनपद में 49 घंटे 15 मिनट में एक के बाद एक हुए सात सड़क हादसे महाकुंभ से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ हुए। इसमें छह श्रद्धालुओं की जहां मौत हो गई वहीं, 44 घायल हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद लेने आए परिजनों की मृतकों के साथ उनके अपनों की आखिरी तस्वीर देखकर आंखें नम हो जा रही थीं।

विज्ञापन




इनमें दो ऐसी तस्वीरें भी सामने आई, जिसे देखकर हर कोई विचलित हो उठा। यह तस्वीर नंदगंज हादसे के दौरान बाल-बाल बची तीन वर्षीय आराध्या की अपने मृत पिता अर्जुन और बिरनो में हुए सड़क हादसे में मृत डाॅ. सोनी यादव के जुड़वा मासूम बेटों की थी। 
विज्ञापन


पत्नी के शव लेने के लिए आए डाॅ. मुकेश यादव को गहरा आघात लगा। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, हादसे में उनकी पत्नी, बुआ गायत्री, बचपन से ही परिवार से जुड़े रहे वाले चालक मोहम्मद सलाउद्दीन, एमआर दीपक झा की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी का शव देख वह बिलख उठे। उनकी मोबाइल पत्नी के जन्मदिन, साथी और जुड़वा बच्चों की भी तस्वीरें थी, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजनों का कहना था कि दोनों ने महाकुंभ स्नान करने की इच्छा जताई थी। 

परिजनों में मच गया कोहराम
पति-पत्नी में तय हुआ कि दोनों में से कोई एक ही स्नान करने जाएगा, ताकि एक लोग घर में बच्चों की देखभाल करेंगे, जिसके बाद दो दिन पहले डाॅ. सोनी यादव अपनी कार से सभी के साथ निकली थीं। महाकुंभ स्नान को जाते वक्त अपने बच्चों से जल्द लौटने का वादा किया था। हादसे के पहले रात करीब 9.30 बजे उनकी पत्नी डाॅ. सोनी यादव ने फोन पर बात भी हुई थी। 

अपने ढाई वर्षीय जुड़वा बेटों की किलकारियां सुनीं थीं। साथ ही पति से बोली थी कि रास्ते में हूं, सुबह तक पहुंच जाएंगी, लेकिन किसे पता था, वह अब नहीं लौटेंगी। इसी तरह, नंदगंज में थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कलां गांव के पास हुए हादसे में मृत छपरा के नैनी निवासी अर्जुन सिंह और उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या के साथ खुशी के पल में ली गई तस्वीर को देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। इस हादसे में बबीता सिंह और अर्जुन सिंह की मौत हो गई। अर्जुन सिंह की बेटी आराध्या सिंह को खरोंच तक नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed