{"_id":"0fe3eb880c9b526f2700b6150e7687e4","slug":"sitting-on-indefinite-lay-suffering-intersection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी धरने पर बैठे कटान पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी धरने पर बैठे कटान पीड़ित
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान से प्रभावित गांवों को बचाने के लिए ठोकर न बनवाने और पीड़ितों के प्रति जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज करंडा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकालने के बाद बेमियादी धरना शुरू कर दिया। गंगा कटान
संघर्ष समिति के बैनर तले पुरैना पंप कैनाल पर शुरू बेमियादी धरने के पहले दिन सभा कर ग्रामीणों ने करंडा क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं उनका
धरना जारी रहेगा। धरना सभा में किसान मोर्चा के महामंत्री हरेंद्र यादव ने कहा कि करंडा क्षेत्र के लोग हर वर्ष बाढ़ और कटान से प्रभावित होते हैं। बीस वर्षों से कटान से तबाही का दौर जारी है। हर वर्ष लोग बाढ़ से बचाव का स्थायी इंतजाम
विज्ञापन
करने की मांग उठाते रहे हैं लेकिन न तो संबंधित विभाग के अफसरों ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। कहा कि अब हम उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे और क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ेंगे जब तक कि समस्या दूर नहीं
की जाती है। धरना शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़हरिया से जुलूस निकालकर बयेपुर होते हुए पुरैना पहुंचे जहां धरना पर बैठ गए। जुलूस में ग्रामीण शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विरोध में नारे लगाते जा रहे थे।
धरना और जुलूस में रामजी यादव, शिवदास पासवान, आजाद यादव, रामअवतार यादव, शिवनारायण यादव, श्रवण कुमार, सुरेश यादव, सुरेश राम, पारसनाथ, पन्ना राम, रामचरन, दीपक, मनीश, राजकुमार, कंचन यादव, मेराज खां, राजवंशी
यादव, अयूब खां शामिल रहे। अध्यक्षता बहादुर मास्टर और संचालन रामनिवास यादव ने किया। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले गंगा का जलस्तर दो से आठ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़
रहा था। गुरुवार से जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रवार को एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से गंगा के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अरविंद किशोर राय ने शुक्रवार को समेरा शिवरायका पुरा में कटान का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में अनदेखी करने रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी
कि अगर एक पखवारे के भीतर विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो पार्टी खामोश नहीं बैठेगी। उनके साथ ब्लाक अध्यक्ष सीताराम राय, विनोद गुप्त, अजय सिंह आदि साथ थे।