{"_id":"689640626a7033b30c083d67","slug":"sisters-were-delighted-to-receive-gifts-from-their-brothers-and-celebrated-the-festival-with-great-pomp-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-137315-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाइयों से उपहार पाकर खुशी से चहकीं बहनें, धूमधाम से मनाया पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाइयों से उपहार पाकर खुशी से चहकीं बहनें, धूमधाम से मनाया पर्व
विज्ञापन
जगदीशपुर के कंपोजिट विद्यालय में छात्रों को राखीं बांधतीं छात्राएं।
- फोटो : सोशल मीडिया
भीमापार। भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन के एक दिन पहले शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर, कंपोजिट विद्यालय बरहपार नसरतपुर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने स्कूल में पढ़ने वाले भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगल की कामना की।
भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। विद्यालय परिसर में सुबह से स्वनिर्मित रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं। कार्यक्रम के दौरान बहनोंं ने कतार में बैठकर अपने भाइयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई भी खिलाई। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किया। शिक्षक पूजा मिश्रा, सोनू खरवार और जैनब रहमान ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाइयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं।
छात्राओं ने जेल कर्मियों को बांधा राखी-गाजीपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को निजी विद्यालय के छात्राओं ने जेल अधीक्षक,जेलर, डिप्टी जेलर, शिक्षा अध्यापक और अन्य जेल पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। प्रशासन से संबंधित अधिकारी, सिपाही, कर्मचारी, छुट्टियों में अपनी बहनों के पास नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उन्हें उनकी कमी एहसास न हो ,इसलिए छात्राओं और विद्यालय स्टाफ उनके साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया । इस मौके पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।