{"_id":"671946822a275ecc69019384","slug":"sis-pistol-snatched-and-fired-arrested-in-encounter-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-122438-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एसआई की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एसआई की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। नगसर हाॅल्ट थाने के क्राॅसिंग के पास दो दिन पूर्व अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन पर चाकू से हमला कर 2.50 लाख रुपये लूटने के मामले का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घटना के तीन आरोपियों में एक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने एसआई की सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल और लूट के 1.55 लाख रुपये बरामद किए गए।
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। 21 अक्तूबर को सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से बिक्री का पैसा लेकर दिलदारनगर बैंक जमा करने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन को रोक लिया था। इसके बाद रुपये से भरा झोला छीनने लगे। विरोध करने पर सेल्समैन की कमर के पास चाकू से हमला कर नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात में शामिल जमानिया कोतवाली के समीर उर्फ इरफान, कसाई मोहल्ला निवासी अरमान और कस्बा निवासी शिवम कुमार को चिह्नित कर लिया था। जमानिया कोतवाली और नगसर हाॅल्ट पुलिस टीम चेकिंग के दौरान बाइक व रुपयों से भरे बैग के साथ आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सेल्समैन से लूटे गए बैग में रखे पासबुक व आधारकार्ड को सुरहा मोड़ देवल पुलिया के पास फेंक दिया था। सामान बरामद करने के लिए पुलिस उस स्थान की ओर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने धक्का देकर उपनिरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव की सरकारी पिस्टल छीन ली और झाड़ियों की तरफ भागने लगा। साथ ही फायरिंग भी करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, उसे गिरफ्तार कर सीएचसी भदौरा भेजा गया। आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल, लूट के एक लाख 55 हजार रुपये, आधार कार्ड और पासबुक बरामद हुआ। जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि सेल्समैन से लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने एसआई की सरकारी पिस्टल छीन कर भागते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।