फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sir! People are throwing stones to leave the house, case registered

Ghazipur News: साहब! घर छोड़ने के लिए कर रहे पत्थरबाजी, मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sir! People are throwing stones to leave the house, case registered
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी शिव विलास गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोग आतंकित कर घर छोड़ने के लिए विवश कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के साथ दरवाजे पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते पांच अप्रैल की देर रात दो हमलावरों ने पत्थरबाजी कर सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसका वीडियो भी है। इसके चार दिन बाद बीते नौ अप्रैल की रात दो बजे दरवाजे पर चढ़कर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि सीसी कैमरे में पत्थरबाजी करने वाले साफ दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसिया गांव पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed