फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SIR: New generations are becoming aware of their ancestors

एसआईआर : अपने पूर्वजों के बारे रूबरू हो रही नई पीढ़ी

Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
SIR: New generations are becoming aware of their ancestors
गहमर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरते समय नई पीढ़ी और युवाओं को अपने पूर्वजों को जानने का अवसर मिल रहा है। अधिकांश युवाओं को अपने दादा-दादी और नाना-नानी कहां से है या उनके नाम क्या है, इसकी जानकारी नहीं है। अब वे जानना चाहते हैं कि उनके पूर्वज कहां के रहने वाले थे। कहां से आकर वर्तमान में बसे हैं।एसआईआर के लिए फॉर्म भरवाते समय विशेष रूप से 2003 की मतदाता सूची के आधार पर पिता और दादा के नाम पूछे जा रहे हैं। कई मतदाता दादा और नाना के नाम भी नहीं बता पा रहे हैं। अब सबको इसकी जानकारी धीरे-धीरे हो रही है। ऐसे में उन्हें पता चल रहा है कि कौन कहां से आया था और कैसे वह मौजूदा समय के निवासी बने हैं। लोगों को फॉर्म देकर बीएलओ ने पूरा ब्यौरा मांगा है। उनसे 2003 की मतदाता सूची के हिसाब से पूरा ब्यौरा बिंदुवार भरने के लिए कहा गया। गहमर की राजकुमारी ने बताया कि फाॅर्म में माता-पिता की पूरी जानकारी मांगी गई है। 2003 के पहले उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। ऐसे में मायके से मंगवाई गई 2003 की वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। इसी तरह, बारा के रामचंद्र के पिता का नाम सही है या नहीं, इसके लिए वह दादा का भी नाम रिश्तेदारों से पूछ रहे हैं। यही स्थिति महिलाओं के नाम के साथ है। गदाईपुर के दीप्तांसु तिवारी अपनी मम्मी के साथ ही साथ नानी का भी नाम खोज रहे हैं। नई पीढ़ी के लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। बीएलओ के सवाल करने पर लोग कन्नी काटने लगते हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो 50 साल से अधिक के हैं, वह भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, न ही यह बता पा रहे हैं कि वहां मौजूदा समय कैसे आए और कहां के मूल निवासी हैं। ब्यौरा पूरा न मिलने पर लोग बीएलओ से नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed