{"_id":"693482d53fee03c42302c7d0","slug":"sir-341698-voters-marked-doubtful-2977-voters-addresses-not-found-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-143342-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: 341698 मतदाता संदिग्ध चिह्नित, 2977 वोटर का पता नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: 341698 मतदाता संदिग्ध चिह्नित, 2977 वोटर का पता नहीं मिला
विज्ञापन
रेवतीपुर पंचायत भवन में एसआईआर के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
गाजीपुर। जिले के सात विधानसभा में चल रही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान शनिवार तक 341698 मतदाता संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं। इनमें 2977 वोटर ऐसे मिले हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं चला है। वहीं, एसआईआर के तहत अब तक 80 फीसदी मतदाताओं के फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 11 दिसंबर तक शेष 20 प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र सत्यापन के बाद ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में करीब 2951478 मतदाता हैं। एसआईआर प्रक्रिया के लिए कुल 2959 बूथों पर बीएलओं की तैनाती की गई है। साथ ही 304 पर्यवेक्षक लगाए गए है। इनमें 2339452 मतदाताओं का गणना प्रपत्र लेकर ऑनलाइन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान जिले की सात विधानसभाओं में बीएलओ ने 66384 मृतक, स्थाई तौर पर जिले से बाहर रहने वाले 169855 वोटर चिह्नित किए हैं , जबकि 37591 मतदाताओं का नाम दो जगह पाया गया है। इसके अलावा 64891 मतदाता अनुपस्थित मिले है। अब इनका सत्यापन फिर बीएलओ व क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन में सही पाये जाने पर करीब 341698 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।
16 को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन-उप जिला निवार्चन अधिकारी व एडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा व आपत्तियां ली जाएंगी। उसका निस्तारण करने के बाद 14 फरवरी 2026 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
एक-एक वोटर की खंगाली जा रही कुंडली-जिले में एक-एक मतदाता की कुंडली खंगाली जा रही है। जिले में अभी तक 2977 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही है। इनको बीएलओ ने चिह्नित तो कर लिया है पर इनके बारे में कोई जानकारी बूथ से लेकर गांव तक नहीं मिल रही है। इनका घर, गांव से लेकर परिवार तक की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बीएलओ द्वारा चिह्नित किए संदिग्ध वोटरों का पुन: सत्यापन कराया जा रहा है। इस कार्य में बीएलओ के अलावा क्षेत्रीय लेखपालों को भी लगाया गया है। इसमें काफी गहन जांच हो रही है। सत्यापन में सही पाए जाने पर संदिग्ध वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। -दिनेश कुमार,उपजिलानिर्वाचन अधिकारी व एडीएम।