फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Singhora is being sold for Rs 300 to 1000

Ghazipur News: 300 से 1000 रुपये तक बिक रहा सिंहोरा

Mon, 10 Nov 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Singhora is being sold for Rs 300 to 1000
सैदपुर बाजार में सजी मौर की दुकान-संवाद
गाजीपुर। सहालग शुरू हो चुका है। इसके लिए जनपद में मौर, सिंहोरा का बाजार भी सज गया है। वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन जिन घरों में हैं वहां मौर, सिंहोरा, दूल्हे की टोपी, माला आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। 300 से 1000 रुपये तक सिंहोरा बिक रहा है। स्टीमरघाट, लालदरवाजा समेत ग्रामीण इलाकों के महराजगंज, नंदगंज, सैदपुर, सादात, बहरियाबाद, भीमापार, जखनिया, दुल्लहपुर, हंसराजपुर, यूसुफपुर, जंगीपुर, मरदह, बिरनो, रेवतीपुर, गहमर, भदौरा, दिलदारनगर, जमानिया आदि जगहों पर मौर व सिंहोरा की दुकानें सजी हैं। जिन लोगों के यहां वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होना है, वह तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं। इसके लिए बाजार में मौर, सिंहोरा, दूल्हे की टोपी, माला की बिक्री बढ़ गई है। सैदपुर के मौर विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि दूल्हे की टोपी 400 से लेकर 2 हजार, सिंहोरा 300 से 1000, माला 200 से 900, मौर 400 से 1000 हजार रुपये तक में बिक रहा है। महराजगंज के मौर व्यवसायी शिवम कुमार ने बताया कि सहालग का समय आने के कारण मौर, सिंहोरा आदि की बिक्री रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed