फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Silver crown and sound machine stolen from Mandin

Ghazipur News: मंदिन से चांदी का मुकुट एवं साउंड मशीन चोरी

Wed, 11 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Silver crown and sound machine stolen from Mandin
सुहवल। नगसर थाना क्षेत्र के गोहदा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने मातेश्वरी गोहदाइन मंदिर के दरवाजे में लगे ताले को काटकर चांदी का मुकुट एवं एंप्लीफायर साउंड मशीन चुरा लिया बुधवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव स्थित मातेश्वरी गोहदाइन मंदिर देर शाम पूजा पाठ के बाद बंद कर दिया गया था। सुबह जब ग्रामीण पूजा-पाठ करने पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला कटा हुआ था। साथ ही चांदी का मुकुट एवं एंपलीफायर साउंड मशीन गायब था। इसकी कीमत तीस से चालीस हजार रुपये बताई जा रही है। मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना के मामले में आदि शक्ति माहेश्वरी गोहदाईन सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने लिखित सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed