{"_id":"61894f22a3a92561f3750bf0","slug":"signature-campaign-launched-under-the-campaign-ghazipur-news-vns621514591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत हस्ताक्षर कैंपेन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत हस्ताक्षर कैंपेन का शुभारंभ
विज्ञापन
कासिमाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी कासिमाबाद अशोक कुमार सिंह की ओर से मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम करें। जिनका नाम गलत तरीके से प्रिंट है या किसी कारण से छूट गया है उनका भी मतदाता सूची में नाम होना चाहिए। इसके लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
इसके बाद उपजिलाधिकारी ने इस अभियान के तहत परिसर में एक बड़ा होर्डिंग लगाकर स्वयं हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूक किया। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से अपील किया कि अधिक से अधिक मतदान कर योग्य उम्मीदवार का चयन करें। आज के हस्ताक्षर अभियान में तहसील बार से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।