फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Siege climbed two rogue cops handle

घेरेबंदी में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siege climbed two rogue cops handle

नंदगंज और करंडा पुलिस ने सोमवार की रात गांगी पुलिया के पास घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक स्कार्पियो, दो तमंचा तथा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों की संलिप्तता तीन संगीन मामलों में पाई गई है। इसमें करंडा थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर अवधेश राय की हत्या, नंदगंज में मिठाई विक्रेता तथा सदर कोतवाली क्षेत्र के भुतहियाटांड में महिला को मारी गई गोली की घटना शामिल है। इसमें बीमा का पैसा हड़पने के लिए पकड़े गए बदमाश रमेश चौरसिया ने अपने भाई मोती की हत्या के लिए साथियों संग उसे गोली भी मारी थी, लेकिन वह बच गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इस बात का कबूला है।
विज्ञापन



पुलिस आफिस में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब  साढ़े सात बजे नंदगंज थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि किसी वारदात को अंजाम देने के लिए स्कार्पियो से चार बदमाश करंडा की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



करंडा थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा के साथ बदमाशों की घेरेबंदी शुरू कर दी। गांगी नदी पुलिया के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल हो गए। बदमाशों से स्कार्पियो, दो तमंचा तथा चार जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में रमेश चौरसिया पुत्र राम प्रसाद चौरसिया निवासी बरहपुर नंदगंज तथा रवि जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी नेवादा सैदपुर का रहने वाला है जबकि फरार बदमाशों में संदीप यादव तथा राकेश यादव शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed