फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sick youth commits suicide by hanging in Ghazipur

गाजीपुर में बीमार युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 29 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sick youth commits suicide by hanging in Ghazipur
करीमुद्दीनपुर/ दुबिहां। थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में बुधवार को एक बीमार युवक ने टीनशेड की पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर युवक का शव देखकर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सद्दोपुर गांव निवासी उपेंद्र राम (26) के घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए थे। वह घर में अकेला था। इस बीच उसने टीनशेड की पाइप से रस्सी का फंदा गले डालकर झूल गया। कुछ ही देर में उसके प्राण पखेरू उड़ गए। जब ग्रामीणों की नजर फांसी के फंदे से लटक रहे युवक के ऊपर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी खेत से घर पहुंच गए। युवक का शव देखकर बिलखने लगे। इधर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता शिवमुनि राम बताया कि उपेंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज वाराणसी से हो रहा था। इसी बात को लेकर वह काफी अंदर ही अंदर अशांत रह रहा था। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। इधर पुत्र का शव देखकर मां संध्या देवी दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। आस-पास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही खुदकुशी के मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed