{"_id":"601ab3a08ebc3e74af5c2fab","slug":"shuttering-of-300-bed-hospital-under-construction-in-ghazipur-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में निर्माणाधीन 300 बेड अस्पताल की शटरिंग गिरी, दबने से तीन मजदूरों को आईं हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में निर्माणाधीन 300 बेड अस्पताल की शटरिंग गिरी, दबने से तीन मजदूरों को आईं हल्की चोटें
Wed, 03 Feb 2021 08:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन 300 बेड के राजकीय मेडिकल कालेज की शटरिंग बुधवार की देर शाम भर-भराकर गिर गई। घटना में तीन मजदूरों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के लिए 300 बेड का तीन मंजिला अस्पताल का निर्माण सीएमओ कार्यालय परिसर में चल रहा है। तीसरे तल की छत की शटरिंग के बाद शाम में ढलाई का कार्य शुरू होने वाला था। तब-तक जिला अस्पताल के तरफ जाने वाले मार्ग के तरफ सेटरिंग भर-भराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
संयोग रहा कि उस दौरान कोई वाहन या अन्य लोग सड़क पर मौजूद नहीं थे। उधर, काम कर रहे मजदूर बिहार प्रांत के मनोज राम सहित दो को हल्की चोटें आई। इससे कुछ देर तक मार्ग अवरुद्ध होने से जिला अस्पताल आने वाले वाहनों को मार्ग बदलकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ जीसी मौर्या ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। तीन मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।