फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shreya, Aditi, Vandana and Neha topped the essay competition

श्रेया, अदिति, वंदना और नेहा निबंध प्रतियोगिता में रहीं अव्वल

Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shreya, Aditi, Vandana and Neha topped the essay competition
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में विगत दिनों आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें श्रेया यादव, अदिति, वंदना और नेहा अव्वल रहीं। संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि न्यू होराइजन एकेडमी के वेदांत मिश्र, आभा दूबे, श्रीराम पब्लिक स्कूल के स्वास्तिक सिंह, श्रुति राय, बैजनाथ इंटर कॉलेज के पीयूष राय एवं एमएएच इंटर कॉलेज के समीर अहमद प्रशंसित स्थान पर रहे। मध्यम वर्ग में प्रदूषण विषयक प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल की अदिति यादव प्रथम, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की आकांक्षा प्रजापति द्वितीय एवं मार्टर मेमोरियल स्कूल की तृषाराज गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बताया कि कतवारू यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल के आनंद राजभर, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रशंसा सिंह एवं खुशबू, शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज के मनीष यादव, सेंट जॉंस स्कूल की श्रेया राय एवं न्यू होराइजन एकेडमी की सृष्टि राय प्रशंसित स्थान पर रहीं। ज्येष्ठ वर्ग में मीडिया विषयक प्रतियोगिता में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की वंदना यादव एवं उम्मे हुमैरा अंसारी ने क्रमश: पहला एवं तीसरा एवं रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कॉलेज की प्रियंका गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एमएएच इंटर कॉलेज की प्रियांशी मौर्या, रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज के आशीष प्रजापति एवं निमेष कुमार, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल की श्रद्धा साहू एवं सरस्वती शिशु मंदिर की दीपशिखा आर्या प्रशंसित स्थान पर रहीं। बताया कि वरिष्ठ वर्ग के लिए भारतीय संस्कृति विषयक प्रतियोगिता में पीजी कॅालेज की नेहा यादव प्रथम, उम्मेहानी द्वितीय एवं फारेहा तसनीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के शिवा कुमार एवं राजकीय महिला पीजी कॉलेज की नूर सबा प्रशंसित स्थान पर रहीं। मूल्यांकन डॉ. अक्षय पांडेय एवं अनुश्री ने किया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को अप्रैल में होने वाले संस्था के 37वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह में स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed