फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shot the teacher leader

शिक्षक नेता को मारीं ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 25 Dec 2014 12:01 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shot the teacher leader
कोतवाली क्षेत्र के छिछवा मोड़ के पास बुधवार की दोपहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बाइक सवार प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष की हत्या कर दी।
विज्ञापन


फिर घने कोहरे का लाभ उठाते हुए हमलावर भाग निकले। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरान-रघुवरगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराकर शव कब्जे में लिया। इस मामले में तीन आरोपियाें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
भदेसर गांव निवासी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर (45) बुधवार दोपहर बाइक से मुहम्मदाबाद आ रहे थे। जैसे ही वह छिछवा मोड़ पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सिर और गर्दन में पांच गोलियां लगीं और मौके पर ही मौत हो गई।  हत्यारे कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। एक राहगीर की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ शव पर पड़ी।

उसने मृतक को पहचान लिया। तत्काल  सूचना गांव वालों को दी। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरान-रघुवरगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पहुंच गई। पुलिस के जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

इस मामले में मृतक के भाई रघुनाथ राजभर ने तीन लोगोें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।


एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोटे का विवाद और पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। कई अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed