फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   short circuit caused fire in house burning cash jewellery and other household items to ashes in Ghazipur

Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, आभूषण समेत गृहस्थी जलकर राख; 18 हजार कैश भी जले

Mon, 13 Jul 2026 08:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 13 Jul 2026 08:29 PM IST
सार

गाजीपुर में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस दौरान नकदी और आभूषण समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग सहम उठे। 

विज्ञापन
short circuit caused fire in house burning cash jewellery and other household items to ashes in Ghazipur
मौके पर मौजूद पुलिस व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग में घर में रखी नकदी, आभूषण, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी।

विज्ञापन


भदौरा गांव निवासी मीना राजभर ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर के दलान में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें उठती देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मीना राजभर के अनुसार ग्रामीणों ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर समेत दैनिक उपयोग का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि घर में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद और आभूषण भी आग में नष्ट हो गए, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। करीब छह घंटे बाद पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। प्रभारी तहसीलदार सेवराई पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed