फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops were opened in the afternoon

दोपहर बाद ही खुल गईं दूकानें

Thu, 11 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shops were opened in the afternoon

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के हमलावरों की

विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में बंदी का मिलाजुला असर रहा। दोपहर तक व्यापारी नेता शहर में

बाइक से घूमकर लोगों से दूकानें बंद करने की अपील करते रहे। हालांकि ज्यादातर इलाकों में बंदी का असर नहीं दिखा।बंदी को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से व्यापारी नेताओं द्वारा अपील की जा रही थी। गुरुवार को बंदी को सफल बनाने के लिए सुबह 9 बजे व्यापार मंडल कि लोग निकल गए।

इस दौरान उन्होंने दूकानों को बंद कराया। शहर में बंदी का मिला-जुला असर दिखा। सुबह अधिकांश दूकानें खुली दिखीं, जबकि सब्जी मंडी में बंदी पूरी तरह से सफल दिखी। एक भी व्यापारी नहीं पहुंचा, जिससे सन्नाटा छाया गया। हालांकि दोपहर बाद सभी दूकानें खुल गई।

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार उद्योग व्यापार के मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया के नेतृत्व में व्यापारियों अनिल पांडेय, विजय चौरसिया, सुनील मद्धेशिया आदि ने बाइक जुलूस निकाला। त्रिमुहानी पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करने को विवश होंगे।

 दिन में एक बजे तक बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश दुकान बंद रही। जखनिया संवाददाता के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पांडेय, अशोक जायसवाल, विकास मोदनवाल, अमित जायसवाल, दुर्गा प्रसाद, दयाशंकर आदि व्यापारी नेता घूमकर बंद का आह्वान करते रहे।

बावजूद इसके बाजार में बंदी का मिलाजुला असर दिखा। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में बंदी का जरा भी असर दिखाई नहीं दिया। रोज की तरह सभी दूकानें खुली रहीं और लोगों की भीड़ बनी रही। सैदपुर संवाददाता के अनुसार नगर की अधिकांश दुकानें बंद रही।

बंद के समर्थन में गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा निश्चित समय 10 से 12 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहे। पुराने पेट्रोल पम्प पर हुई बैठक में व्यवसायियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार बाजार की दूकानें खुली रहीं। यहां बंदी का जरा भी असर नहीं दिखाई दिया।

वही व्यापारी नेताओं द्वारा दुकानों को बंद कराने के दौरान शहर के लालदरवाजा में दूकानदारों ने दुकानें बंद करने से साफ इंकार कर दिया। कुछ देर तक दूकानदारों और व्यापारी नेताओं में झपड़ भी हुई। व्यापारी नेताओं के लाख कहने के बाद भी यहां के दूकानदारों ने अपनी दूकानें खुली रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed