फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops closed near ARTO office, stirred up by action

एआरटीओ कार्यालय के पास की दुकानें बंद, कार्रवाई से हड़कंप

Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shops closed near ARTO office, stirred up by action
गाजीपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के कार्यों में परदर्शिता लाने और दलालों के प्रवेश को पूर्णत: वर्जित करने के लिए एआरटीओ ठोस कदम उठाया है। कार्यालय के आस-पास खोले गए दुकानों को बंद कराने के साथ स्थान खाली करने का निर्देश दुकानदारों को दिया है। साथ ही कार्यालय से 200 मीटर दूर ही दुकानों को रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने कुछ दिन पूर्व सख्त निर्देश दिया था कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों का प्रवेश वर्जित किया जाए और कार्यालय के आस-पास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए। इसके बाद एआरटीओ राम सिंह ने कार्यालय के आस-पास की सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर दुकान हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। निर्धारित समय पूर्ण होने पर उन्होंने आस-पास गुमटी में संचालित हो रही दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इन दुकानों को हटाकर स्थान खाली कर दिया जाए। ऐसे में आस-पास की दुकानें जहां बंद रही, वहीं 200 मीटर दूर दुकानदारों द्वारा दुकानों का संचालन किया गया। इस संबंध में एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि कार्यालय के आस-पास की दुकानों को बंद कर दिया गया है। कार्यालय से दुकानों की दूरी 200 मीटर होगी। साथ ही दलालों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed