{"_id":"5ea702fc8ebc3e908d603e22","slug":"shops-closed-in-lockdown-silence-is-spreading-ghazipur-news-vns522267543","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन में बंद रहीं दुकानें, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन में बंद रहीं दुकानें, पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
लाकडाउन के बाद भी शहर के लालदरवाजा की बंद दुकानें।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सरकार की ओर से सोमवार को कुछ और दुकानों को खोले जाने की छूट दी गई थी लेकिन जनपद में इसका कोई खास असर नहीं दिखा। सुबह जरूरी सामानों की कुछ दुकानें जरूर खुली, लेकिन 11 बजे तक सब बंद हो गईं। आलम यह रहा कि शहर समेत छोटे-बड़े बाजारों, चट्टी-चौराहों पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। ऐसे में शहर से लेकर गांव की गलियों तक में सन्नाटा पसरा था। उधर, सड़कों पर बिना मास्क जरूरी काम से निकले लोगों को पुलिस समझाती रही। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी जगह-जगह भ्रमणशील रहे। विशेष छूट के इंतजार में अन्य दुकानों के खुलने का लोग इंतजार करते रहे। कपड़ा, इलेक्ट्रिक, सर्राफा, जनरल स्टोर आदि के दुकानदार भी छुप छपाकर अपनी दुकानों को खोलने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने तत्काल डंडा पटककर बंद करा दिया।
लॉकडाउन में हालात को देखते हुए सरकार भी लोगों को सुविधा देने के लिए फरमान जारी कर रही है। इसके तहत, जरूरत के हिसाब से और मजदूर वर्ग से जुड़ी कुछ दुकानों को खोले जाने की छूट दी गई है। इसमें पंचर बनाना, सब्जी, किराना, दवा और अन्य जरूरी दुकानों को खोला जा सकता है लेकिन जनपद में इसकी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने लॉकडाउन व्यवस्था को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई तय है। सीमावर्ती जनपद वाराणसी में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए यहां भी सतर्कता बरतने और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर सोमवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, सुबह तो बाजार खुल रहे हैं। इसके बाद सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती कर रही है। सड़कों पर हमेशा पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी घूम रही है और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के साथ सख्ती की जा रही है। एसडीएम राजेश गुप्ता ने लोगों से हर हाल में मास्क पहन कर ही घर से निकलने की अपील की है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय भी खुली देखी गई। सभी दुकानों को खोले जाने जैसी नए निर्देश की बात नहीं दिखी।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार, स्थानीय और आसपास की दुकानें बंद ही रही। लोग सड़कों पर नहीं निकले। हाइवे पर भी कम ही गाड़ियां दिख रही है। गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर गाड़ियों का आवागमन करीब ठप पड़ा हुआ है। सड़कों पर कई स्थानों पर कतार से ट्रकें खड़ी दिखाई दे रही हैं। बार्डर पर आने जाने वालों की सख्ती से पूछताछ की जा रही है। नंदगंज, करंडा, सैदपुर में भी सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। कासिमाबाद, कठवा मोड़, सादात, बहरियाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, बिरनो सहित कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही।