फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops are set up on the road side, vehicles are occupying the road making it difficult to walk

Ghazipur News: सड़क की पटरियों पर लगीं दुकानें, वाहनों के कब्जे से चलना मुश्किल

Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shops are set up on the road side, vehicles are occupying the road making it difficult to walk
जमानिया। नगर की यातायात व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है। सड़क पटरी पर अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों ने लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इससे आए दिन हादसा हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में एक भी दो, तीन या चार पहिया स्टैंड नहीं है। तहसील मुख्यालय के चहारदीवारी से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पटरी पर अस्थायी दुकानों, ठेला आदि का कब्जा है, और जो जगह बचती है, वहां तहसील, ब्लॉक और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोग अपने दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही बड़ेसर मोड़ बस स्टैंड से बरुईन मोड़ तक सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण है। नतीजतन पैदल चलने वालों को सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे वे वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। कई बार सड़क हादसे में मौत तक हो जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे थाने से लेकर विकास खंड तिराहे तक का हाल कुछ ऐसा ही है। सुबह के समय पटरियों पर वाहनों का कब्जा रहता है, जबकि शाम को सब्जी विक्रेता सहित अन्य अस्थायी दुकानें सजा लेते हैं। कुछ दुकानें तो सुबह से ही अपना कब्जा जमाए रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद कदमों की दूरी पर स्थित रामलीला मैदान पूरी तरह खाली पड़ा है, जिसका प्रयोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में किया जा सकता है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते उसका उपयोग नहीं हो पा रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन की चुप्पी ने अराजकता को बढ़ावा दिया है और नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर में कोई स्टैंड नहीं है। सड़क के पटरी पर अतिक्रमण को प्रशासन की सहायता से अभियान चला कर जल्द हटवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed