{"_id":"696699addd2dc8c5440bcb5a","slug":"shopkeeper-seraj-was-murdered-by-strangulation-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-145534-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गला दबाकर की थी दुकानदार सेराज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गला दबाकर की थी दुकानदार सेराज की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदार नगर। नगर पंचायत दिलदार नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी पूर्व सभासद के बेटे व कपड़े के दुकानदार सेराज खां (35) की हत्या के मुख्य आरोपी आरिफ उर्फ राजू को पुलिस ने मंगलवार को सुबह रक्सहा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सेराज का गला दबाकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को कपड़ा दुकानदार और पूर्व सभासद का पुत्र सेराज खां लापता हो गया था। दुकानदार के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्जकर छानबीन चल रही थी।
बीते छह जनवरी को सेराज खां की बाइक देवल रोड पर पेट्रोल पंप के आगे बगीचा स्थित पोखरे में चॉबी लगी बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पोखरे में जाल लगाकर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। इसके बाद कॉल डिटेल, सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन शुरू की गई थी।
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ के बाद दुकानदार का शव देहवल हुसैनाबाद नई बस्ती स्थित कांशीराम आवास के ऊपरी तल पर रखे भूसे से बरामद हुआ था। हत्या में शामिल आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रक्सहा बाईपास से सुबह करीब चार बजे सेराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी चिऊटहा गांव निवासी आरिफ खां उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि सेराज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कपड़ा दुकानदार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।