फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shop shutters falling in rural areas due to lockdown

ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के चलते गिरे रहे दुकानों के शटर

Sat, 11 Jul 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shop shutters falling in rural areas due to lockdown
गाजीपुर। कोरोना महामारी पर नियंत्रण की दिशा में शासन-प्रशासन की ओर से की गई लॉकडाउन की घोषणा का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। गांव की गलियों से लेकर सार्वजनिक स्थल और बाजारों को जहां सैनिटाइज किया गया वहीं नगर निकाय के कर्मचारियों ने सड़क से लेकर बाजार तक की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों के आवागमन पर रोक रही और लॉकडाउन नियमों को पालन करवाने में पुलिस जगह-जगह सक्रिय रही।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे। लोग घरों में पूरी तरह से कैद रहे और आवश्यक वस्तु की दुकानें ही जहां-तहां खुली रहीं। क्षेत्र के देवकली, पियरी, भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, रामपुर मांझा, देवचंदपुर, जेवल, बासूपुर आदि इलाके में सन्नाटे का माहौल रहा। मरदह संवाददाता के अनुसार लॉकडाउन के दौरान थाना क्षेत्र के सभी चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। करदह कैथवली, हैदरगंज, मटेहू, गांई, पंसेरवा, भीड़वल, सिंगेरा, तेजपुरा, महाहर धाम, बरही, बोगना, डोड़सर सहित अन्य इलाकों में पूर्णतया बंदी रही। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और संचारी रोग से रोक-थाम के लिए सफाई अभियान चलाया गया। लाकडाउन में लोग घरों में दुबके रहे। बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के भदौरा बाजार में शनिवार को व्यापारियों एवं लोगों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखा। तहसील क्षेत्र के स्थानीय बाजार को शनिवार की सुबह से ही प्रतिबंध के तहत बंद रखा गया। चाय, किराना, पान-मसाला, सब्जी, फल आदि की दुकानों के शटर गिरे रहे। प्रशासन की तरफ से मेडिकल और हॉस्पिटल छोड़कर बाकी सभी दुकानों को पूर्ण रुप से बंद करवा दिया गया। व्यापारियों ने इसका समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बाजार का निरीक्षण करते हुए मुख्य चौराहे पर जुटी भीड़ को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए निर्देशित किया। जमानिया और दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की बाजारों में दुकानों पर ताला बंद रहा। इलाके को सैनिटाइज किया गया। जगह-जगह तैनात पुलिस ने लॉक डाउन नियमों का पूरी तरह से पालन करवाया। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में लाकडाउन का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed