फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shocked and upset due to wrong policies of the government: Ankit Bharti

सरकार की ग़लत नीतियों के चलते हैरान और परेशान: अंकित भारती

Tue, 16 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shocked and upset due to wrong policies of the government: Ankit Bharti
समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा आठवें दिन सादात के लिए रवाना हुई। आज पदयात्रा को सैदपुर के विधायक अंकित भारती और पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज देश गंभीर संकट में है। इस देश का नौजवान, किसान, छात्र, महिला और व्यापारी भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के चलते हैरान और परेशान है। देश का पढ़ा लिखा बेरोजगार नौजवान नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।
विज्ञापन

उन्होंने 14 अगस्त को भाजपा के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा भरे घावों को ताजा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। सरकार के नाटक, झूठ और पाखंड से देश की जनता ऊब चुकी है। अब इस सरकार का जाना तय है। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार इस देश के संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। वह तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन

सरकार पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। इस देश को लुटने से बचाना ही इस पदयात्रा का मूल मकसद है। इस पदयात्रा में ओपी भारती, विजय बहादुर यादव, छोटेलाल यादव, अविनाश पांडेय, जय सिंह, अमित ठाकुर, सुनील यादव, अवनीश विद्यार्थी, दिनेश यादव, संदीप यादव, अनिल यादव, सुजीत कुमार, मटरू पहलवान, संदीप यादव, सत्या, संजय कनौजिया, कमलेश यादव, राघवेंद्र यादव, संतोष यादव, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed