गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से न्यू होराइजन एकेडमी सभागार में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई। शिव्या, जिक्रा, नंदनी और शाजिया अव्वल रहीं। बाद में विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। शुभारंभ दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह और गांधी शती स्मारक पीजी कॉलेज गरुआ मकसूदपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. अमरनाथ राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘मैं अपने गांव अथवा नगर को पसंद करता हूं’ विषयक प्रतियोगिता में प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल की शिव्या शाह एवं इशिका श्रीवास्तव ने पहला एवं तीसरा एवं इसी विद्यालय की श्रेया पांडेय एवं सेंट मेरीज कांवेंट के बशारत हुसैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मध्यम वर्ग के लिए ‘बढ़ती आबादी-विकास में बाधक’ विषयक प्रतियोगिता में शाह फैज पब्लिक स्कूल की जिक्रा खातून प्रथम, न्यू होराइजन एकेडमी की वेदिका राय द्वितीय एवं सेंट जॉंस स्कूल की संतृप्ति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग के लिए ‘महिलाएं उत्पीड़न की शिकार हैं’ विषयक प्रतियोगिता में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की नंदिनी तिवारी एवं शुभांगी राय ने पहला एवं तीसरा एवं शाह फैज पब्लिक स्कूल की जाकिया खातून ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘घर पर कार्य-पढ़ाई (वर्क फ्राम होम) अभिशाप है या वरदान’ विषयक प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कॉलेज की शाजिया खातून प्रथम, पीजी कॉलेज की नेहा यादव एवं श्रेया राय द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. रामनाथ केशरवानी, अंजलि, चंद्रसेन तिवारी, आरती राव, पूनम पांडेय एवं संजय कुमार पांडेय थे। संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने परिणामों की घोषणाकी। इस दौरान किरनबाला राय, डा. रविनंदन वर्मा, आशुतोष पांडेय, शशिकांत राय, संगीता राय, डॉ. शिवकुमार, डॉ. अकबरे आजम, पारसनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन आनंद प्रकाश अग्रवाल एवं धन्यवाद प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।