{"_id":"6530ee352c58cb357806b9a3","slug":"shivpal-yadav-came-in-support-of-azam-khan-said-bjp-government-is-killing-democracy-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: आजम खां के समर्थन में आए शिवपाल यादव, बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: आजम खां के समर्थन में आए शिवपाल यादव, बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार
Thu, 19 Oct 2023 02:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव गुरुवार को गाजीपुर के सिधौना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ सभी दल छोटी-छोटी समस्याओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक साथ आएं। उन्होंने आजम खां का समर्थन किया।
विज्ञापन
गाजीपुर पहुंचे शिवपाल यादव का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आजम खां के समर्थन में नजर आए। उन्होंने कहा कि आजम खां दूसरे धर्म से आते हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह बातें उन्होंने गाजीपुर के सिधौना गांव में कहीं। शिवपाल यादव यहां जिला पंचायत सदस्य कमलेश राय साहब के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सभी दल छोटी-छोटी समस्याओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक साथ होकर मुकाबला करें। तभी देश का कल्याण होगा। उन्होंने सपा कार्यर्ताओं से कहा कि आपसी मनमुटाव को खत्म कर एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
साथ ही पार्टी के लिए तन-मन से अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। इसके बाद सपा नेता का काफिला बलिया के लिए रवाना हो गया।