{"_id":"c26e0f93daa6af318a47bd03d9027465","slug":"shivendra-math-and-essay-contest-kicked-the-stallion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित एवं निबंध स्पर्धा में शिवेंद्र ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित एवं निबंध स्पर्धा में शिवेंद्र ने मारी बाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर सीबीएसई के निर्देशानुसार माधव सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में गणित चार्ट प्रदर्शनी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। गणित एवं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा10 के शिवेंद्र यादव पहले, उदित नाग दूसरे तथा विकास यादव तीसरे स्थान पर रहे।
इसी क्रम में कक्षा नौ के प्रणवप्रताप सिंह प्रथम, अंजली तिवारी द्वितीय और वैष्णवी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पहले प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैष्णवी तिवारी ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आचार्य कृपाशंकर राय, मनोज श्रीवास्तव, अमित पांडेय, विनोद तिवारी, प्रियेश श्रीवास्तव, रिपुंजन राय, पूनम पांडेय, विवेक, राजकुमार, गोरखनाथ सिंह आदि मौजूद थे। संचालन राजेश दुबे ने किया।
उधर, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गणित सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने अध्यापकों एवं बच्चों को गणितज्ञ से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के कई अध्यापक उपस्थित थे।