{"_id":"5fa6dbb28ebc3e9b97750e76","slug":"shivani-prashant-sonalika-topped-in-various-competition-ghazipur-news-vns557007132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविध प्रतियोगिता में शिवानी, प्रशांत, सोनालिका रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविध प्रतियोगिता में शिवानी, प्रशांत, सोनालिका रही अव्वल
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत स्काउट गाइड का 70वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक पीजी कॉलेज के मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें निबंध में शिवानी गुप्ता पहले, आर्या राय दूसरे तथा आरती दुबे तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार प्रथम, मनीष कुशवाहा द्वितीय, कविता तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सोनालिका पहले, अभिनव यादव दूसरे तथा श्वेता यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विजेता छात्रों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विगत कई दशकों से युवाओं को विभिन्न कौशल एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराकर जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है। प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने स्काउट गाइड की स्थापना एवं इसके महत्व पर चर्चा की। जनपद रोवर रेंजर संयोजक डॉ. मनोज मिश्र ने विगत सात दशकों में स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सिस्टर अंजना ने उपस्थित स्काउट गाइड को अपने जीवन में सेवा के महत्व को आत्मसात करने पर बल दिया। जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव के संयोजन में मनाए गए समारोह के प्रारंभ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद स्काउट गाइड से जुड़े विभिन्न ओजस्वी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, अमन राय, गोवर्धन प्रसाद गुप्ता, संजय यादव, श्रीकांत सिंह, तरुणदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन दिनेश सिंह यादव ने किया।