फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shivam Kharwar was the first in hundred meters race

सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे शिवम खरवार

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivam Kharwar was the first in hundred meters race
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मनिहारी विकासखंड में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में शिवम खरवार सबसे आगे रहे। विशाल राजभर को दूसरा एवं संदीप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में सत्यम यादव प्रथम, शिवम खरवार द्वितीय, मोहम्मद साबिर अली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में मोहम्मद साबिर अली पहले, बृजेश राजभर दूसरे एवं रोहित यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बुजुर्गा भुआपुर की टीम विजेता एवं बरईपार की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में यूसुफपुर खड़बा विजेता एवं अकराव की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालिका वर्ग में मनिहारी की टीम विजेता एवं बसिला की टीम उपविजेता घोषित हुई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेलकूद को हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक अंगद यादव, कोच संतोष कुशवाहा, रजनीश यादव, गोविंद कुमार चौहान, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरविंद विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed