फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva temples by devotees Jalabhishek

शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 04 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples by devotees Jalabhishek
सावन के पहले सोमवार पर दिनभर देवाधिदेव की आराधना की धूम मची रही। इस दौरान जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम सहित सभी अन्य शिवालयों पर सुबह से दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुुरू हुआ वह रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष के साथ दिनभर शिवालयों में घंट घड़ियाल गूंजते रहे। शिव भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन


किए गए थे। सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख मंदिरों मिश्र बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा महादेवा, लालदरवाजा, ददरीघाट, कोटेश्वर नाथ, चीतनाथ, बूढ़े महादेव मंदिर के साथ ही कई अन्य शिव मंदिरों पर सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन


 से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरु हो गया था। बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने पास के मंदिरों पर जाकर भगवान शिव की विधिवत पूजन अर्चन किया। सावन के पहले सोमवार को  शहर के टेड़ी बाजार स्थित बूढ़ा

 महादेवा मंदिर मे ऋद्घालुओं के साथ धमार्थ  कार्य मंत्री विजय मिश्र ने दर्शन पूजन किया। मरदह संवाददात के अनुसार प्रसिद्घ महाहर धाम में जिलो के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आस-पास के विभिन्न जिलों के हजारों

कांवरियों सहित शिवभक्तों ने पहुंचकर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने वालों में पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलांए भी शामिल रही। भगवा वस्त्रधारी कांवरियों का हुजूम से मेले जैसा दृश्य बना रहा।

 हर-हर महादेव और बोल बम के जायकारें से मंदिर परिसर दिन भर गुंजायमान रहा। भगवान शिव की आराधना की दिन भर धाम में धूम मची रही। इससे पहले शहर के विभिन्न गंगा घाटों से देर रात तक कांवरिए जल लेकर

महाहर धाम रवाना होते रहे। सैदपुर, मुहम्मदाबाद, सादात, जखनिया, जमानिया, भदौरा, गहमर, करंडा, बिरनो, दुल्लहपुर, जंगीपुर, देवकली आदि क्षेत्रों में भी भगवान भोले नाथ की अराधना का जो सिलसिला सुबह

र्शुु हुआ वह देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा। महाहर धाम सहित विभिन्न शिवालयों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

सावन मास शुरु होते ही बैजनाथ धाम जाने का सिलसिला शुरु हो गया है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से झारखंड के बैजनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए

रवाना होने लगा है। सोमवार को पहले दिन शहर से बैजनाथ धाम गई बस में बड़ी संख्या में महिला श्रद्घालु भी रवाना हुईं।

बोलबम सेवा संस्थान की ओर से भडसर और महाहर धाम पर कैम्प लगाया गया। इसमें कांवरियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कैम्प प्रभारियों विजय गुप्ता, हरिओम अग्रवाल के अलावा


 सुभाष अग्रहरी, रामचंद्र गुप्त, गुलाब यादव, गिरजाशंकर यादव, डा. अन्नू, राजेश बघेल, सुरेश, जय प्रकाश गोंड, राजकुमार जायसवाल, बृजेश बघेल, राजकुमार कुशवाहा, शशिकांत वर्मा, कमलेश गुप्ता आदि शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed