फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva barat with tableau

झांकी संग निकाली शिव बरात

Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shiva barat with tableau
महाशिवरात्रि से पूर्व सेवराई में शिव बरात निकालते श्रद्वालु। - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। देवकली शिव मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बुधवार को झांकी संग शिव बरात निकाली गई। रास्ते भर बरात का स्वागत किया गया। भक्तों ने बरातियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

सतराम गंज बाजार में पहुंचने पर निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन ने स्वागत किया गया। देवकली ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ने कलाकारों की आरती उतारी। झांकी में देवल के अघोर पीठ बाबा कीनाराम मठ के घोड़े और ऊंट सम्मिलित रहे। झांकी देवकली अशोक सम्राट द्वार से होते हुए भदौरा बस स्टैंड पहुंची। मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा भगवान शिव का परछावन करते हुए वैवाहिक गीत भी गाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी इन्द्रकांत मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं विधि-विधान पूर्वक भगवान शंकर का मां पार्वती के साथ जयमाल कराकर विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर के संरक्षक नरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी संयुक्ता सिंह ने आरती उतारी। कलाकार बने धर्मवीर कुशवाहा, पप्पू, विक्की, कमलेश, चन्दन को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक कुशवाहा, अरुण गुप्ता, अशोक कुशवाहा, मुक्तेश्वर राय, राजेश, त्र्यम्बकं द्विवेदी, सत्यप्रकाश सिंह, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, कमलेश, कमला देवी, जयकरन कुशवाहा, सतीश गुप्ता, रामनिवास कुशवाहा, सुरेमनी देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी, धर्मवता देवी, तोता देवी आदि सैकड़ो महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed