फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shicshamitron the procession took, sought euthanasia

शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, मांगी इच्छा मृत्यु

Wed, 16 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Shicshamitron the procession took, sought euthanasia
आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शिक्षामित्रों ने सिटी स्टेशन से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मानव संसाधन
विज्ञापन


विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें शिक्षामित्रों ने इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी।
हाईकोर्ट की ओर से सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने से दुखी शिक्षामित्रों ने हक के लिए

लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया है। दो दिनों तक जिले भर के प्राथमिक स्कूलों में बंदी कर अपनी व्यथा व्यक्त करने के बाद शिक्षामित्र बुधवार को शिक्षामित्र संगठनों के आह्वान पर सुबह सिटी स्टेशन के परिसर में एकत्र हुए। यहां से
विज्ञापन


शिक्षामित्र जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्रों ने सभा भी की। इस दौरान आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि समायोजन रद्द होने से प्रदेश के
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र व्यथित हैं। लंबे संघर्षों के बाद उनका समायोजन हुआ था और उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल लगने लगा था। ऐसे समय पर समायोजन रद्द होने से वे अब कहीं के नहीं रह गए हैं। रामप्रताप यादव ने कहा कि शिक्षामित्र चुप नहीं

बैठेंगे और अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जिला मंत्री छोटेलाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आने पर जिले के शिक्षामित्र उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराएंगे। वे उनसे गुहार लगाएंगे कि समायोजन में जो भी अड़चनें आ रही

हैं उसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय से दूर कराएं ताकि उनका भविष्य संवर सके। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह, अरविंद राय, राजेश राय, जितेंद्र, अमित, विवेकानंद सिंह, प्रवीण, नंदलाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अशोक राय और संचालन राजेश यादव ने किया।

शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का किया बहिष्कार
सुहवल। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने से दुखी शिक्षामित्रों ने तीसरे दिन बुधवार को भी शिक्षण कार्य

का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर ब्लाक के अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम में हुई बैठक में कहा कि शिक्षक शिक्षामित्रों की हर मांग का समर्थन करते हैं। सरकार ने यदि


समय रहते समस्या का हल नहीं निकाला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, शिक्षण कार्य बहिष्कार को लेकर अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता गहराने लगी है। उपजिलाधिकारी जमानियां राजकुमार ने कहा कि अभी तक जबरदस्ती विद्यालय बंद कराने की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed