फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shicshamitron altercation with the teachers

शिक्षामित्रों की अध्यापकों से नोकझोंक

Wed, 16 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitron altercation with the teachers
 सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को रद्द करने के फैसले से दुखी शिक्षामित्रों
विज्ञापन
ने दूसरे दिन मंगलवार को भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए प्राथमिक स्कूलों को बंद कराया।

 हालांकि शहरी क्षेत्र में अधिकांश स्कूल खुले रहे।

 वहीं तालाबंदी को लेकर कुछ स्थानों पर शिक्षामित्रों और अध्यापकों के बीच नोकझोंक हुई। उधर, स्कूलों की बंदी को लेकर छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रही।


आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को भी शिक्षामित्रों को गुस्सा शांत नही हुआ।

 कोर्ट के फैसले से नाराज शिक्षामित्रों ने घूम-घूम कर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कराया। हालांकि इस दौरान उनकी विद्यालय के अध्यापकों से नोकझोंक भी हुई।


शहर के कई विद्यालयों पर शिक्षामित्रों की तालाबंदी का असर नहीं के बराबर रहा और वहां स्कू ल खुले रहे। शिक्षामित्रों को अध्यापकों के विरोध का सामना करना पड़ा।

 सुहवल में शिक्षा मित्रों व उनसे संबंधित संगठनों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर स्कूलों को बंद  कराया। स्कूलों के बन्द होने से कई जगहों पर एमडीएम नहीं बना। अधिकतर स्कूल बन्द थे।

छात्र स्कूल के गेट पर घंटों खड़े रहे। रेवतीपुर के खंड  शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम ने इस बात की रिपोर्ट मांगी है कि कहां खुद स्कूल बंद किए गए और कहां जबरदस्ती बंद कराए गए।

 उधर,  रेवतीपुर शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएसन के  ब्लाक अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि जब  तक मागों को पूरा नहीं किया जाता है, यह लडाई जारी रहेगी।
भांवरकोल क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य छोड़कर अपनी बातें रखीं।

 ब्लाक संसाधन केंद्र पर जुटे शिक्षामित्रों का कहना है कि समायोजन रद्द होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed