फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shamaira in junior and Nikhil topper in senior category

जूनियर में शमायरा और सीनियर वर्ग में निखिल रहे अव्वल

Sun, 27 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shamaira in junior and Nikhil topper in senior category
गाजीपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा स्तर की जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को राजकीय सिटी इंटर कालेज के परिसर में किया गया। इसमें जिले के 32 विद्यालयों के कक्षा-नौ से बारह तक के अध्ययनरत बच्चों ने प्रतिभाग किया। कक्षा-नौ एवं दस तथा 11-12 के विद्यार्थियों को जूनियर एवं सीनियर दो समूहों में बांटा गया था। इसमें सीनियर वर्ग में एमएएच इंटर कालेज के निखिल गुप्ता तथा जूनियर वर्ग में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की शमायरा अव्वल रही।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आदर्श इंटर कालेज के गगनदीप वत्स तथा लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की कृतिका को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में आदर्श इंटर कालेज के यश कुमार द्वितीय एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज की खुश्बू यादव तृतीय रही। सीनियर एवं जूनियर वर्ग में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के लिए छह सदस्यीय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया था। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य द्वारा नामित दो सदस्य राजवंत सिंह, बृजेश कुमार, सुमन, डा. शिखा सिंह, नवीन कुमार पाठक सदस्य थे। समिति ने तीन जूनियर एवं तीन सीनियर कुल छह सर्वश्रेष्ठ माडल का चयन किया। साथ ही दोनों वर्गों में पाच-पांच माडल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। प्रदर्शनी में सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव, बबुआ यादव, शशिकांत यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed