{"_id":"62434e13cbe27b0128470d11","slug":"shakti-forest-will-be-built-in-barachwar-women-will-plant-trees-ghazipur-news-vns645625846","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराचवर में बनाया जाएगा शक्ति वन, महिलाएं करेंगी पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराचवर में बनाया जाएगा शक्ति वन, महिलाएं करेंगी पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में शक्ति वन स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें महिलाएं ही पौधे लगाएंगी। वन विभाग ने इसके लिए बाराचवर में आधा हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। वर्षा ऋतु में पौधरोपण कराया जाएगा। शक्ति वन का नामकरण किसी सशक्त महिला के नाम पर किया जाएगा।
शक्ति वन में महिलाओं की भूमिका केवल पौधे लगाने तक ही नहीं सीमित होगी बल्कि उन्हें पौधों की देखभाल का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। शक्ति वन की देखरेख के लिए एक महिला चौकीदार की भी तैनाती की जाएगी। बाराचवर के मुबारकपुर गंगौली स्थित जनता आदर्श महाविद्यालय में इसके लिए जमीन देखी गई है, जहां 313 पर्यावरण संरक्षण के महत्व के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 20 फीसदी फलदार और 80 फीसदी छायादार पौधे होंगे। पीपल, पाकड़, नीम आदि लगाने की योजना है। शासन ने हर जिले में डीएफओ को वन क्षेत्र को गोद लेने का निर्देश दिया है। जनपद में एक फीसदी से भी कम वन क्षेत्र होने की दशा में यहां के डीएफओ ने चंदौली में चंद्रप्रभा रेंज में 20 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र गोद लिया है। यह चंद्रप्रभा रेंज के कदम चौका रोपावनी शिकारगंज में स्थित हैं। इस वन क्षेत्र को डीएफओ द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा।