फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shaheed Ashwani merges with five elements

हंदवाड़ा में शहीद अश्वनी पंचतत्व में विलीन

Wed, 06 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Ashwani merges with five elements
कासिमाबाद/कठवामोड़। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में बीते सोमवार की देर शाम आतंकवादियों के हमला में शहीद सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को दिन में उनके पैतृक गांव नोनहरा थाने के चकदाउद लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए परिवार के साथ हजारों आंखें रो पड़ी। आंखों में फक्र के आंसू लिए लोगों ने देश के लाल को अंतिम सलामी दी। घर से शव यात्रा निकालकर लोग श्मशान घाट पहुंचे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद्रा, डीआईजी डीएल गोला, डीएम ओमप्रकाश आर्य, एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीएम ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 50 लाख रुपये तथा शहीद के नाम पर सड़क निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

दिल्ली से बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे शहीद का पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन से वाराणसी लाया गया। सेना के अधिकारी और जवान शहीद अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से लेकर रवाना हुए। चकडाउद गांव में शहीद के घर के बाहर हजारों लोग नम आंखों से गांव के लाल के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार करते रहे। दिन में 12 बजे जैसे ही उपस्थित जनसमूह के कानों में हूटरों की आवाज पहुंची, वह समझ गए कि उनके गांव के लाल का पार्थिव शरीर के साथ लोगों का काफिला आ रहा है। फिर क्या था, शहीद के परिवार वालों के साथ ही सभी की निगाहे राह पर टिक गए। सेना का वाहन दरवाजे पर पहुंचते ही कंधा देने वालों की होड़ मच गई। ताबूत को उतारकर शहीद के दरवाजे पर रखा गया।
विज्ञापन

आला अधिकारियों के पुष्प चक्र चढ़ाने और श्रद्धांजलि देने के बाद कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी महमूद अली, एसडीएम सदर प्रभास कुमार अन्य अधिकारियों सहित गांववासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दिन में सेना के वाहन पर पार्थिव शरीर रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। यात्रा में मौजूद हजारों लोग जब तक सूरज-चांद रहेगा, अश्वनी तेरा नाम रहे, तेरे बलिदान को नहीं भुलेगा देश, भारत माता जय आदि गगनभेदी नारा लगाते चल रहे थे। करीब ढाई बजे शव यात्रा नगर के श्मशान घाट पर पहुंची। लोगों ने ताबूत से लोगों ने पार्थिव शरीर को निकालकर चिता पर लिटाया। इसके बाद सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। शहीद के छोटे भाई मुलायम यादव उर्फ अमन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों ने आंखों में फक्र के आंसू लिए देश के जांबाज लाल को अंतिम सलामी दी। उधर जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, विजय कुमार, राजेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, रामधारी सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, नगर अध्यक्ष सुनील साहु, रविकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed