{"_id":"656789bd4923019968089027","slug":"seven-thousand-new-voters-should-be-added-to-the-list-within-two-days-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-7090-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो दिनों के अंदर सात हजार नए मतदाता सूची में बढ़ाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो दिनों के अंदर सात हजार नए मतदाता सूची में बढ़ाए जाएं
विज्ञापन
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरा करने के लिए बुधवार को महाराणा प्रताप सभागार में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें उप जिलाधिकारी-उप निर्वाचन अधिकारी जहूराबाद राजेश प्रसाद ने दो दिनों के अंदर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को कहा। बैठक में उप जिलाधिकारी-उप निर्वाचन अधिकारी ने दो दिनों के अंदर सात हजार नए मतदाता सूची में बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं को जोड़ना है। कोई भी युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है उन्हें हर हाल में मतदाता सूची में जोड़ना है। कोई छूट न जाए इसका विशेष ध्यान रखना है। सभी बीएलओ इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर इस अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने बताया कि जहूराबाद में मतदाताओं को बढ़ाने में बहुत शिथिलता देखी जा रही है। हिदायत दिया कि जिन लोगों का नाम दो जगह पर हो उनका एक जगह से नाम हटाया जाए। जिनकी मृत्यु हो गई है और सूची में उनका नाम चल रहा है उसकी पहचान करके उसको हटाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी फॉर्म को भरकर दुरुस्त करें।
कोई फर्जी मतदाता किसी भी बूथ पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। उन्होंने हिदायत दिया कि दो दिनों के अंदर सभी लोग मिलकर लक्ष्य को पूरा करेंगे। अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।