फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven people injured in fight for dancing on DJ

Ghazipur News: डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट, सात लोग घायल

Tue, 09 May 2023 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in fight for dancing on DJ
बलिया जिले से आई थी बरात, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बटवरिया गांव में सोमवार की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के उजियार घाट निवासी शिवचंद यादव के पुत्र चंदन यादव की बरात बटवरिया गांव निवासी पंचदेव यादव के यहां आई थी। कन्या पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे का परछन शुरू किया। उसके बाद कुछ युवक और किशोर डीजे पर थिरकने को लेकर आपस में उलझ गए और मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने समझा- बुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन

झगड़ा और विवाद देखकर बरात में शामिल महिलाओं सहित कुछ लोग वापस जाने लगे। बरात में शामिल एक वाहन वापस जाने के लिए लोगों को वापस छोड़कर दुबारा बटवरिया गांव पहुंचा। विवाद से खार खाए कुछ युवकों सहित अन्य लोग फिर उग्र होकर पुन: मारपीट करने लगे। मारपीट में बटवरिया निवासी शीटू यादव (18), शेषनाथ यादव (28), ओमप्रकाश यादव (16), अनिल (16), देवचंदपुर निवासी मनोज सिंह (45) ,कृष्णा सिंह (23) और रोहित सिंह (24) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शादी समारोह में शामिल दो चार पहिया वाहनों का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कुछ युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed