फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven nomination papers returned on three seats of Pradhan

Ghazipur News: प्रधान की तीन सीटों पर सात नामांकन पत्र वापस

Tue, 11 Feb 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven nomination papers returned on three seats of Pradhan
ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालयों पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रधान पद की तीन सीटों पर सात उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए। अब तीनों पदों पर 18 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा।
विज्ञापन

प्रधान एवं बीडीसी के एक-एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य एवं बीडीसी सदस्य के खाली पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गुनराज ने बताया कि भांवरकोल ब्लाॅक की कनुआन और रेवतीपुर के हसनपुर में प्रधान पद के लिए 5-5 प्रत्याशी थे। इनमें 2-2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

मनिहारी के समोगर में एक उम्मीदवार होने के कारण संजू निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सादात के मुबारकपुर में आठ में से तीन पर्चे वापस लिए गए। मुहम्मदाबाद के दौलताबाद और जकरौली और सैदपुर विकास खंड के ताजपुर मोलना के प्रधान पद के लिए किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सदर ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत सदस्य भदेंव में वार्ड संख्या-1 के लिए एक नामांकन होने के कारण रीमा निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। ग्राम पंचायत सदस्य के 19 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि दो पदों पर मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटित किया गया।

प्रधान पद के लिए छह सीटों पर 18 प्रत्याशियों के बीच अब चुनावी जंग होगी। नाम वापसी के चलते सुरक्षा कड़ी की गई थी। मतदान 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक और मतों की गणना 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed