फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven lakh 99 thousand 540 copies will be evaluated at five centers in the district.

Ghazipur News: जिले के पांच केंद्रों पर सात लाख 99 हजार 540 कॉपियों का होगा मूल्यांकन

Sun, 10 Mar 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh 99 thousand 540 copies will be evaluated at five centers in the district.
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। जिले के कुल पांच केंद्रों पर सात लाख 99 हजार 540 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें इंटरमीडिएट की कुल तीन लाख 11 हजार 645 कॉपियां शामिल हैं जबकि शेष हाईस्कूल की हैं। इन कॉपियों को जांचने के लिए कुल 385 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। जबकि परीक्षकों की संख्या 3798 है। इसमें इंटरमीडिएट के 136 डिप्टी हेड और 1291 परीक्षक तथा शेष हाईस्कूल के शामिल हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने परीक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसे प्रत्येक जिले के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिया गया है। जिले में मूल्यांकन के लिए कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाज़ीपुर मूल्यांकन केंद्र पर 173869 कॉपियां जांची जाएगी। जबकि शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज स्थित केंद्र पर 165686 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इन दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद केंद्र पर 79 हजार 527 कॉपियां जांची जाएगी। शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा केंद्र पर 125196 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इन दोनों केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर केंद्र पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। यहां पर कुल दो लाख 55 हजार 262 कॉपियां जांची जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन की सभी तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed