{"_id":"6318e3e1b220a6740260febd","slug":"seven-feet-long-king-cobra-found-in-well-ghazipur-news-vns6730649134","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कुएं में मिला सात फीट लंबा किंग कोबरा, फुफकार ऐसी कि सभी के हौसले पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कुएं में मिला सात फीट लंबा किंग कोबरा, फुफकार ऐसी कि सभी के हौसले पस्त
Thu, 08 Sep 2022 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:03 AM IST
सार
गाजीपुर के पटकनिया गांव स्थित एक कुएं के आस-पास से गुजरने पर अंदर से अजीब तरह की आवाज सुनाई दे रही थी। शक होने पर जब गांव के लोगों ने कुएं के अंदर देखे तो पानी में सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
कुएं में मिला सात फीट लंबा किंग कोबरा
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर के पटकनिया गांव स्थित एक कुएं में बुधवार को करीब सात फीट का जहरीला किंग कोबरा मिलने से गांव में लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर नौगढ़ जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कुएं के आस-पास से गुजरने पर अंदर से अजीब तरह की आवाज सुनाई दे रही थी। शक होने पर जब गांव के लोगों ने कुएं के अंदर देखे तो पानी में सांप दिखाई दिया। पहले तो लोगों ने सोचा कि कोई साधारण सर्प होगा। रस्सी डालकर निकलने की कोशिश की गई। कुएं के अंदर आधे हिस्से पर आते ही कोबरा के फुफकार से सभी के हौसले पस्त हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने संबंधित वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन रक्षक सैमुद्दीन और सतेंद्र कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी वीपी चौबे ने बताया कि यह किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांप में गिना जाता है।
विज्ञापन
काफी बड़ा होने के कारण टीम को कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ा। यह 14 वर्ष का सात फीट लंबा और छह किलोे का किंग कोबरा है। यह पांच इंच मोटा है। इसका फन सात इंच के करीब है। इसके काटने के एक घंटे के अंदर के भीतर समुचित इलाज नहीं होने पर बचना नामुमकिन है। संवाद