{"_id":"627e8844c09fd82dbc474162","slug":"settle-public-grievances-from-10-am-to-12-am-ghazipur-news-vns653375747","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की शिकायतों का करें निबटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की शिकायतों का करें निबटारा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के वर्चुवल मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल डीएम व एसपी एवं अन्य अधिकारी।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में 10 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति, योजनाओं का लाभ और प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी ली। वाराणसी मंडलायुक्त के सभागार से सीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की मानीटरिंग समय-समय पर करते हुए विभागों की समीक्षा की जाए।
सीएम ने कहा कि शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में पाईप बिछाने के लिए सड़के खोदी गई है जिससे आवागमन बाधित होता है। कोई भी कार्य प्रारंभ होता है तो उसके लिए धनराशि आवंटित होती है। इस संबंध में अधिकारी को निर्देश दिया कि सड़कों को पूर्व की भांति बनाया जाए। कहीं भी गढ्ढे न रहे, सड़के आवागमन के लिए अच्छी रहे। खराब सड़कों की वजह से कोई भी घटना घटित नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लखनऊ जनता दर्शन में अधिक से अधिक पीड़ित शिकायतकर्ता तरह-तरह के शिकायत लेकर पहुंचते हैं। इस के लिए जनपद स्तर पर समस्त अधिकारी, पुलिस के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बैठे और जनता की शिकायतों का निस्तारण करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल चलो अभियान के तहत जिन बच्चों के लिए उनके अभिभावक के खाते में पैसे भेजे गये है उसका सही उपयोग हो रहा है कि नहीं। इसके लिए प्रधानाचार्य की जबाबदेही तय करते हुए उनसे संवाद स्थापित किया जाए और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए उन्हे निर्देशित किया जाए कि विद्यालय में बच्चे पूरे यूनिफार्म पहन कर ही आए। इसके बच्चों को प्रेरित किया जाए।
वर्षा ऋतु से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जल भराव वाले स्थलों को पहलेे से ही चिन्हित करते हुए उन्हे गढ्डा मुक्त किया जाए जिससे जल भराव की समस्या न आने पाए। सड़क सुरक्षा के लिए आम जनमानस में जागरूकता फैलाते हुए उन्हे जागरूक किया जाए और सड़कों पर चलने वाले ओवरलोडिंग वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।