फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seriously injured laborer dies during treatment

गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Sun, 13 Feb 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seriously injured laborer dies during treatment
मनिहारी/शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार गांव के पास सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दबकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। शनिवार को पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार में जुट गए और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सौरी गांव निवासी उपेंद्र बनवासी (16) एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। ट्रैक्टर-ट्राली पर सरिया लादकर अन्य मजदूरों के साथ दूसरे गांव में हो रहे मकान निर्माण कार्य में सामान पहुंचाने जा रहा था। सिधार गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई थी। तीन मजदूर ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उपेंद्र बनवासी की मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल से शव लेकर गांव चले आए और दूसरे दिन सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव के अंतिम संस्कार में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। समझा बुझाकर पुलिस ने तीन घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपेंद्र के पिता जित्तन, मां मुनिया देवी, भाई शनि, बहन आरती, रिंकू, सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed