फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Senior doctors of the district honored at the swearing ceremony of Rotary Club

रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक हुए सम्मानित

Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Senior doctors of the district honored at the swearing ceremony of Rotary Club
लॉक डाउन मानकों का पालन करते हुए पदभार संभालते रोटरी क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर का नया सत्र हर वर्ष की तरह पहली जुलाई से शुरू हो गया है। इस अवसर पर संस्था के नए पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह को पुराने अध्यक्ष संजुम नसीर ने रोटरी क्लब के रायगंज स्थित कैंप कार्यालय पर क्लब चार्टर और अध्यक्ष का कॉलर सौंपकर परंपरागत तरीके से आने वाले वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा और सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, सचिव राजेश प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष डा. यूसी राय ने भी पद ग्रहण किया। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, डा. जेके यादव, विनय कुमार सिंह, संतोष वर्मा, अजय सराफ, डा. राजेश सिंह, जिशान एवं सीपी चौबे आदि सदस्य उपस्थित थे। पदग्रहण समारोह और डॉक्टर्स-डे के संयुक्त अवसर पर क्लब की ओर से जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया। इसमें डॉ. अनुपमा सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेश सिंह, फिजीशियन डॉ. उमेशचंद्र राय और दंत चिकित्सक डॉ. जेके यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed