फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Senior Divisional Security Commissioner inspected RPF police station

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ थाने का किया निरीक्षण

Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Senior Divisional Security Commissioner inspected RPF police station
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान आरपीएफ बैरिक परिसर में पौधरोपण करते वरीय मंडल सुरक् - फोटो : GHAZIPUR
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त संतोष कुमार राठौर ने शुक्रवार को आरपीएफ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों की जांच करने के साथ रेल यात्रियों के संरक्षा, सुरक्षा में सतर्कता बरतने का मातहतों को निर्देश दिया। बैरक परिसर में उन्होंने नपा चेयरमैन अविनाश जायसवाल एवं निरीक्षक प्रभारी राकेश कुमार के साथ पौधरोपण कर संरक्षा का संकल्प दिलाया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्रमजीवी एक्सप्रेस से करीब 12.30 बजे स्थानीय स्टेशन से सीधे आरपीएफ थाना पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों की जांच कर रेल यात्रियों के संरक्षा, सुरक्षा में सतर्कता बरतने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में वरीय सुरक्षा आयुक्त संतोष राठौर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ महिला यात्रियों की सुरक्षित यात्रा प्राथमिकता में है। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सहेली टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। कहा कि बैरक में बुनयादी सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान इस मौके पर उप निरीक्षक राजीव कुमार, लल्लन कुमार सिंह, संजय कुमार ओझा, विक्रमा राम, धर्मराज सिंह, नदीम खान, कामेंद्र सिंह, मुबारक अली, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed