फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sell sugarcane from Mau, Ballia and Jaunpur

मऊ, बलिया और जौनपुर से लाकर बेचते हैं गन्ना

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sell sugarcane from Mau, Ballia and Jaunpur
मुहम्मदाबाद। आस्था के पर्व डाला छठ के मौके पर ईख की खरीददारी करने के लिए शहीद पार्क की चहारदीवारी के पास लोग दिन भर जमे रहे। छठ पूजन में ईख सबसे जरूरी है। इसकी वजह यह है कि गंगा घाट अथवा तालाब के किनारे जहां भी महिलाएं पूजन करती हैं वेदी के सामने जल में छह ईख लगाकर उसके ऊपर कपड़ा डालकर ही पूजन किया जाता है। कुछ महिलाएं व्रत के समापन से पूर्व आंगन में ईख का मंडप बनाकर कोशिया भरती हैं। एक दशक पूर्व ईख बाजार में नहीं मिलती थी लोग गांव में जाकर गन्ना की खेती करने वाले किसानों से छठ पूजन के लिए गन्ना मांगकर लाते थे। धीरे-धीरे क्षेत्र में गन्ने की खेती बंद होती गई जिससे छठ पूजन के लिए गन्ना मिलने में असुविधा होने लगी। इससे अब व्यवसायी दूसरे जिलों से गन्ना लाकर बेचने लगे। गन्ना विक्रेता रामजी प्रसाद ने बताया कि मऊ, बलिया और जौनपुर से लाकर हम लोग गन्ना बेचते हैं। 150 से लेकर 200 रुपये में छह पीस गन्ने की बिक्री हुई है। शहीद पार्क की चहारदीवारी से लगाकर गन्ना बेचते हैं। खरीदने वाले भी जानते हैं कि शहीद पार्क के पास ही गन्ना मिलता है। गन्ना खरीदने आए सुरेश शर्मा, रमेश मिश्रा, रामवचन यादव एवं श्रीप्रकाश ने बताया कि पहले गांव में गन्ना मुफ्त में मिल जाता था, अब गन्ने की खेती न होने से गांव से भी हम लोगों को बाजार में आकर गन्ना खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed