फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Self center will be arranged for the differently-abled candidates

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए होगी स्वकेंद्र की व्यवस्था

Mon, 07 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Self center will be arranged for the differently-abled candidates
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था होगी। इसके लिए उन्हें अपनी 40 प्रतिशत दिव्यांगता का सीएमओ द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के एक लाख 49 हजार 701 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के अभ्यर्थियों की संख्या 81687 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 68 हजार 14 है। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने अपने स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग परीक्षार्थियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जल्द ही दिव्यांग परीक्षार्थियों की सूची और संबंधित स्कूलों के विषय के बारे में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थान की बुनियादी सुविधाओं के बारे में सूचना वेबसाइट पर अपलोड करें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी राय ने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा दी जा रही है। जो परीक्षार्थी नेत्र से दिव्यांग हैं उन्हें सहायक देने की व्यवस्था होगी। इन सबके लिए सीएमओ से प्रमाणित सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed