फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Selection of sector in-charge in BSP workers meeting

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सेक्टर प्रभारियों का चयन

Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Selection of sector in-charge in BSP workers meeting
सेवराई। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहमर गांव में एक बैठक की। जिसमें सेक्टर प्रभारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा प्रभारी व जिला सचिव वजीर खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अमरेंद्र भारती के नेतृत्व में सेक्टर 36 भतौरा एवं 37 सायर के पदाधिकारियों का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सेक्टर 36 भतौरा के अध्यक्ष अजय राम, महासचिव शिवजी राजभर, सेक्टर 37 सायर के अध्यक्ष वीर बहादुर कुशवाहा एवं महासचिव वशिष्ठ राम को बनाया गया। जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी वजीर खान ने बहुजन समाज पार्टी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारियों में कमर कस कर जुट जाएं। इस मौके पर पर बसपा नेता विजय नारायण कुशवाहा, बलवंत यादव, राकेश यादव, पप्पू पासवान, झब्बू राम, जूठन राम, उपेंद्र राम, दीनदयाल, विनोद राम, सुनील कुमार, जितेंद्र राम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed