फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seeing the reunion of the four brothers, eyes became moist.

Ghazipur News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुईं आंखें

Wed, 08 Oct 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seeing the reunion of the four brothers, eyes became moist.
मरदह। पौराणिक सिद्धपीठ महाहर धाम शिव मंदिर के परिसर में अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार की रात भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। चारों भाइयों के मिलन के दृश्य को देख लोग भाव विभोर हो उठे और वातावरण श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। प्रभु श्रीराम रावण का वध करके विभीषण को लंका का राजा बना कर ऋषि मुनियों का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। भरत को प्रभु श्री राम के अयोध्या आने की सूचना मिलते ही अयोध्यावासी संग श्रीराम के आने की प्रतीक्षा करने लगते हैं और पूरे अयोध्या को भव्य रूप से सजावट की जाती है। श्रीराम के पुष्पक विमान से पहुंचते ही पूरे अयोध्यावासी श्री राम के स्वागत में पलकें बिछाए दौड़ जाते हैं। प्रभु श्रीराम का चारों भाइयों संग मिलन का मनमोहक दृश्य देख लोग भाव विभोर हो उठे। श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और जामवंत सभी का अभिनंदन करते है। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी रविशंकर पंडित ने मंत्रोच्चारण व मंगला आरती के उद्बोधन के साथ भगवान श्रीराम को राजगद्दी पर विराजमान किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भगवान की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर शिवम सिंह, विक्की गिरी, बालमुनि प्रजापति, गुपेश गुप्ता, अंश गिरी, राहुल गिरी, डब्लू शर्मा, मेलू गोंड, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे। कमेटी के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed